zodiac signs

मेष राशि :-

आप धन लाभ के बड़े ही उत्तम योग बन रहे हैं। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें।

rashifal
rashifal

वृष राशि :-

कारोबारियों के लिए आज शुरू से ही लाभ का योग बन रहा है। करीबी मित्रों की दोस्ती काम आने वाली है। आज किसी नए पार्टनर से जुड़ना पड़ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना हानिकारक होगा। नौकरीपेशे वाले लोगों का तबादला होते-होते रुक जाएगा।आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा।

मिथुन राशि :-

इस राशि के जो लोग किसी कामकाज में हानि से पीड़ित हैं उनपर लक्ष्मी माता की कृपा बरसने वाली है। मन लगा कर किये जाने वाले हर काम मे सफलता हाथ लगने वाली है। पढ़ाई से जुड़े परीक्षाओं में चयन का योग बन रहा है। आज वैसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें जो आपका शुभचिंतक होने का ढोंग करता है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।

कर्क राशि :-

आज के दिन आप मानसिक तनाव से घिरा हुआ महसूस करेंगे। संतान के शैक्षणिक विकास को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपने बच्चों को अकेला छोड़ना उन्हें मार्ग से भटका रहा है। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। दिन के अंत मे कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि :-

आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियों को लेकर आने वाला है। नए कार्य मे प्रतिद्वंद्वी को पराजित करने में सफल होंगे। दोपहर के वक़्त सेहत में खराबी रह सकती है इससे बचने के लिए दिनचर्या पर ध्यान दें। वैसे लोग जो बजरंगबली के भक्त हैं उनपर बजरंगबली की जमकर कृपा रहने वाली है। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

kanya rashi

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातक ऊर्जावान होने के साथ अनुभव से काम लें तो अत्यंत आर्थिक लाभ का अवसर मिल सकता है। यात्रा के दौरान संभलकर चलना होगा। छोटी दुर्घटना हो सकती है जिसमे आर्थिक क्षति होने का चांस है। आज कानूनी पचड़ों से दूरी बनाकर रखें।पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

तुला राशि :-

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे जिसकी वजह से किसी नए प्लान पर काम करने योग्य होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमयी गुजरने वाला है। जो लोग सन्तान प्राप्ति की चाहत रखते है उन्हें संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने वाला है।ए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी।

वृश्चिक राशि :-

आज आपके परिवार में धार्मिक आयोजन का बड़ा फल मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने से आपकी आय में आकस्मिक वृद्धि होगी। शादीशुदा लोग कड़वी बोली को नजरअंदाज करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक सुख से खुद को तृप्त महसूस करेंगे।सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

dhanu rashi

धनु राशि :-

आज छोटे कार्यों में भी विलंब होगा इसलिए किसी को वादा करना ठीक नही है। जो लोग किस्मत पर भरोसा करते हैं उनके लिए कई अवसरों की बारिश होने वाली है। नई वस्तुओं की खरीददारी से लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली है।आज बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। आर्थिक तौर पर आपके लिए थोड़ी सावधानी बरते बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राओं से फायदा होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि :-

आज का दिन आपके लिए संतुलन भरा होगा जिसमें लाभ हानि लगभग समान रूप से होने वाला है। स्वास्थय का ध्यान रखें। फालतू के खर्चों से निपटने के लिए सूचीबद्ध तरीके से काम करें। करीबियों से मनमुटाव का माहौल बन सकता है।सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे।

kumbh rashi

कुंभ राशि :-

आज कुछ ऐसी खुशखबरी मिलने वाली है जिसमे पूरा परिवार झूम उठेगा। बाहर के खानों से परहेज करें। फिजूलखर्ची आपके पीछे भगति रहेगी। तनाव से बचने के लिए संगीत की मदद लें। उग्र भाव पर नियंत्रण रखने पर लाभ होने की अधिक संभावना है।मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।

मीन राशि :-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष से भरा होगा। इससे निबटने के लिए परिवार की देखरेख व सूझबूझ से काम लेना होगा। सम्मिलित कार्य होने पर लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलने का सही समय है। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं।

 

Leave a Reply